HomeCrimeदुष्कर्म का भगोड़ा अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

दुष्कर्म का भगोड़ा अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

आरोपी को अप्रैल 2024 में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था, जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी...

नाहन : जिला सिरमौर की महिला पुलिस थाना और साइबर सेल की टीम ने दुष्कर्म के एक मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अपराधी को उतरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

अदालत ने उदघोषित आरोपी शुभम त्यागी निवासी जुडियाना, भगवानपुर, उत्तराखंड को आईपीसी की धारा 376, 354 और आईटी एक्ट के तहत अप्रैल 2024 में भगोड़ा घोषित किया था, जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी।

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि गाजियाबाद से गिरफ्तार इस अपराधी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में टोल बैरियर का होगा मॉडिफिकेशन, जाम से निपटने को ये प्लान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More