HomeHimachalSirmaurकालाअंब में बिजली कर्मियों की कार्यस्थल की उलझनें सुलझाने को आला अधिकारियों...

कालाअंब में बिजली कर्मियों की कार्यस्थल की उलझनें सुलझाने को आला अधिकारियों से सीधा संवाद

संघ का मानना है कि इससे विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकरत की। इस दौरान तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अधिकारियों से सीधा संवाद किया गया।

इससे पहले तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सिरमौर जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, चीफ इंजीनियर ऑपरेशन राकेश ठाकुर और चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग प्रवीण कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सिरमौर वीरेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता नाहन मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब अंशुल ठाकुर, अधिशासी अभियंता राजगढ़ नरेंद्र ठाकुर समेत सभी सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सड़कों पर उतरे एसडीएम, अतिक्रमण से पार्किंग तक हर व्यवस्था जांची, अव्यवस्था पर सीधा एक्शन

बैठक ने संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने तकनीकी कर्मचारियों द्वारा दैनिक कार्यों में सामने आ रही चुनौतियों और कठिनाइयों को बड़ी बेबाकी से रखा और खुलकर बात की।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह चर्चा केवल शिकायतें करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां और विद्युत सेवाओं का सुगम संचालन सुनिश्चित करना रहा। चाहे वह पुराने उपकरण हों, कार्यभार की अधिकता हो, या अन्य ऑपरेशनल दिक्कतें। सभी मुद्दों पर विस्तार से बात हुई।

संघ का मानना है कि इससे विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान, यूनिट अध्यक्ष समीर बक्श, सचिव श्याम कुमार, विशाल, धर्मेंद्र, अक्षत, बलबीर, राकेश, और अमनेंद्र भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : सिरमौर की बेटी IIT रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में करेगी PHD
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More