होमHimachalSirmaurविवेक शर्मा को डोज बॉल संघ सिरमौर की कमान, दिनेश आर्य महासचिव...

विवेक शर्मा को डोज बॉल संघ सिरमौर की कमान, दिनेश आर्य महासचिव की अहम जिम्मेदारी

ये खेल शारीरिक रूप से सुरक्षित है और इसमें चोट लगने का खतरा कम होता है, जिसकी वजह से यह युवाओं के बीच तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ में हुए जिला सिरमौर डोज बॉल संघ के चुनाव में विवेक शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि दिनेश आर्य को महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुए इन चुनाव से जिले में डोज बॉल के भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें जगी हैं।

संघ के प्रदेश महासचिव राम सिंह ने बताया कि इन चुनाव में राजेंद्र ठाकुर को चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही विक्रम ठाकुर और अजय चौहान उपाध्यक्ष के रूप में संघ को मजबूती देंगे। कोषाध्यक्ष का पद प्रदीप सूर्या को मिला है, वहीं अनुज ठाकुर सहसचिव और अमन प्रकाश ठाकुर आयोजन सचिव की भूमिका निभाएंगे। नितिन भारद्वाज प्रेस सचिव और रघुवीर सिंह विधि सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें:  नशे की लत छुड़वाएगा नाहन मेडिकल कालेज, आज से शुरू होगी स्पेशल OPD, ये रहेगी टाइमिंग

उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व अब जिले में डोज बॉल खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए काम करेगा। संघ ने घोषणा की है कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और पूरे जिले में खंड समितियों का भी गठन होगा, ताकि जमीनी स्तर पर खेल का प्रचार-प्रसार हो सके।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा और चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला डोज बॉल संघ खेल को पहचान दिलाने के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डोज बॉल मूल रूप से अमेरिका का एक बेहद प्रसिद्ध खेल है, जो कई सालों से भारत में भी लोकप्रिय हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  @Nahan: झाड़ियों में छिपकर लगा रहा था चिट्टे का इंजेक्शन, अचानक पहुंची पुलिस और पकड़ा गया

उन्होंने कहा कि जिला में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संघ जल्द ही इस खेल को बढ़ावा देगा। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि ये खेल शारीरिक रूप से सुरक्षित है और इसमें चोट लगने का खतरा कम होता है, जिसकी वजह से यह युवाओं के बीच तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अमीचंद और डोज बॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और खेल के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  पझौता में किसानों के मुद्दों पर 11 फरवरी को होगा प्रदर्शन, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More