HomeHimachalSirmaurनाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टानें, डेढ़ घंटे बंद...

नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टानें, डेढ़ घंटे बंद रही आवाजाही

गनीमत ये रही कि सुबह के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने की वजह से कोई इस भूस्खलन की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

नाहन : बारिश के बीच नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर भूस्खलन और पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने के कारण आज सुबह डेढ़ घंटे आवाजाही पूरी तरह बंद रही। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों में ट्रांसमिशन से गंतव्य तक पहुंचाया गया। जबकि, अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे।

ये सड़क बड़ोलिया पुल के समीप बड़ी चट्टानें गिरने से बंद हो गई थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह साढ़े सात बजे के आसपास यहां बड़े पत्थर पहाड़ी से सड़क पर आ गिरे। गनीमत ये रही कि सुबह के समय सड़क पर ट्रैफिक कम होने की वजह से कोई इस भूस्खलन की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:  धरती मां का सीना चीर छलनी कर दिए हिमाचल के पहाड़, हरियाणा में तस्करी

ये सड़क श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थल को जोड़ने के साथ साथ ऊपरी इलाके की दर्जनों पंचायतों को जिला मुख्यालय नाहन से जोड़ती है। इस मुख्य सड़क पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। बहरहाल, इस स्पॉट पर अब भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दरअसल, सड़क का ये हिस्सा काफी जोखिम भरा है। बरसात के दौरान इसी स्पॉट पर भूस्खलन का खतरा रहता है। यहां पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। पहाड़ी का ये हिस्सा कच्चा होने की वजह से यहां बार बार भूस्खलन होता आ रहा है।

उधर, एसडीओ दलीप चौहान ने बताया कि सड़क को बहाल कर दिया है। जैसे ही विभाग को सड़क बंद होने की सूचना मिली, जेसीबी को भेजकर इसे बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  बिना नंबर प्लेट के डंपर संचालकों पर RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 1.69 लाख के काटे चालान, एक में मिलीं फर्जी नंबर प्लेट्स

बता दें कि बारिश के चलते जिला सिरमौर की सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है। जगह जगह भारी भूस्खलन से सड़कें बाधित हो रही हैं। इससे वाहन चालकों और यात्रियों के साथ साथ कामकाजी लोगों व किसानों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More