HomeHimachalSirmaurबड़ू साहिब में 18 साल के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,...

बड़ू साहिब में 18 साल के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

इसकी भनक जैसे ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को लगी, तो प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई। छात्र को गंभीर हालात में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के एटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में 18 साल के एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार वह कुछ माह पहले ही गुरमत की शिक्षा ग्रहण करने के लिए बड़ू साहिब आया था। शुरूआती जांच में पता चला है कि वह मानसिक दबाव में था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि गत सोमवार की रात छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया। इसकी भनक जैसे ही वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को लगी, तो प्रबंधन को मामले की जानकारी दी गई। छात्र को गंभीर हालात में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 46वीं सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज, इन टीमों में ऐसे खिलाड़ी जो बने निर्णायक क्षणों के असल हीरो

घटना की सूचना प्रबंधन की ओर से पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के माता-पिता नहीं हैं। उसका भाई और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सिविल अस्पताल सराहां में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More