HomeSportsहिमाचल की इस बेटी ने कूडो वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल,...

हिमाचल की इस बेटी ने कूडो वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल, दुनिया में लहराया भारत का परचम

पेमा ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों को पराजित किया और गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान और गौरव बढ़ाया।

सोलन : कूडो वर्ल्ड कप में सोलन की बेटी पेमा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यूरोप के बुल्गारिया में आयोजित कूडो वर्ल्ड कप-2025 में पेमा ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों को पराजित किया और गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान और गौरव बढ़ाया।

उनकी यह सफलता नारी शक्ति, अनुशासन, संकल्प और कठोर परिश्रम का प्रतीक है। आत्मविश्वास और गरिमा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने भारतीय मार्शल आर्ट की श्रेष्ठता को विश्व मंच पर सिद्ध किया।

ये भी पढ़ें:  सोलन में दो गुटों के बीच मारपीट मामले में 6 युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं पेमा ठाकुर ने कर्नल संजय शांडिल से भेंट की। कर्नल संजय शांडिल ने पेमा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पेमा ने देश और प्रदेश का सिर ऊंचा किया है। ऐसी प्रतिभाओं में देश का भविष्य है।

वहीं, पेमा ठाकुर ने कहा कि वह आने वाले समय में अन्य युवतियों को स्वरक्षा एवं आत्मबल के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। उनका मकसद न केवल खेल में उत्कृष्टता पाना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा देना है।

उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि छोटे शहरों की बेटियां भी विश्व स्तर पर सफलता के शिखर तक पहुंच सकती हैं, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिले।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में संविधान साक्षी! न पंडित, न फेरे... दो सगे भाइयों ने रचाई अनोखी शादी, फिर चर्चा में शिलाई क्षेत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More