HomeBreakingमैनेजमेंट के क्षेत्र में भविष्य संवारने का मौका: IIM SIRMOUR ने मांगे...

मैनेजमेंट के क्षेत्र में भविष्य संवारने का मौका: IIM SIRMOUR ने मांगे बीएमएस के लिए आवेदन

भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर (IIM SIRMOUR) ने बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नाहन : भारतीय प्रबंध संस्थान सिरमौर (IIM SIRMOUR) ने बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया आईपीमैट (IPMAT) के आधार पर होगी, जिसका आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा किया जाता है।

संस्थान के डायरेक्टर प्रो. प्रफुल्ल कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि आईआईएम सिरमौर का बीएमएस कार्यक्रम विद्यार्थियों को समग्र और परिवर्तनकारी स्नातक शिक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है। पाठ्यक्रम में प्रबंधन के मूल विषयों के साथ उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, लाइव प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया गया है। कार्यक्रम की विशेषता इसका समग्र विकास दृष्टिकोण है, जिसमें मानसिक कल्याण, भारतीय ज्ञान परंपरा, सतत विकास और वैश्विक चुनौतियों जैसे विषय शामिल हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार करना और भारत व विदेशों में उच्च शिक्षा के अवसरों के लिए सक्षम बनाना है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों ने रोसिन एवं टर्पेन्टाइन फैक्ट्री का भ्रमण कर सीखीं औद्योगिक बारीकियां

पात्रता के तहत वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है या वर्तमान में उसमें अध्ययनरत हैं। प्रवेश आईपीमैट के आधार पर होगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित परीक्षा में पृथक रूप से आवेदन करना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी आईआईएम सिरमौर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें:  नशे पर अंकुश लगाने के लिए इसकी डिमांड को तोड़ने की सबसे बड़ी आवश्यकता : शुक्ल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More