HomeHimachalSirmaurकारगिल विजय दिवस पर नाहन कालेज में व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री आयोजन

कारगिल विजय दिवस पर नाहन कालेज में व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री आयोजन

इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पंकज चांडक ने भारत और युद्ध: 1948, 1962, 1965, 1971 और 1999 विषय पर जानकारीपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत के सैन्य इतिहास, वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और स्वतंत्रता की रक्षा में उनके योगदान को विस्तार पूर्वक बताया।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में “कारगिल विजय दिवस” के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक विशेष व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की।

इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी, एन.एस.एस. सिरमौर एवं इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पंकज चांडक ने भारत और युद्ध: 1948, 1962, 1965, 1971 और 1999 विषय पर जानकारीपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत के सैन्य इतिहास, वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और स्वतंत्रता की रक्षा में उनके योगदान को विस्तार पूर्वक बताया।

कार्यक्रम के दौरान संसद टीवी द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री का भी कॉलेज हॉल में प्रदर्शन किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध की विभिन्‍न घटनाओं और वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम के अंत में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल राठी ने कहा कि युद्ध वीरों का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से सीख लेकर देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता, ये भी हुए शामिल

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदानों को सदैव स्मरण रखना चाहिए और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व श्रद्धा प्रकट करनी चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More