HomeHimachalSirmaurABVP की मांग : नाहन कॉलेज में MSc व M.Com जैसे विषयों...

ABVP की मांग : नाहन कॉलेज में MSc व M.Com जैसे विषयों की शुरू हो पढ़ाई, इन पर भी चर्चा

बैठक के दौरान महाविद्यालय परिसर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं और छात्र हित की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नाहन इकाई ने शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया, जिसमें छात्र हित के कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में संगठन की कार्यशैली और महाविद्यालय परिसर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर, इकाई मंत्री निखिल और इकाई उपाध्यक्ष सुरजन ने संयुक्त रूप से की। प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को परिषद की कार्यप्रणाली और छात्र हितों के लिए देशभर में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

बैठक के दौरान महाविद्यालय परिसर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं और छात्र हित की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें जॉब ट्रेनिंग पॉलिसी में सुधार, कॉलेज परिसर की सफाई व्यवस्था, कॉलेज में MSc और M.Com जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू करने और कॉलेज में बसों की समुचित व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें:  डीसी सिरमौर के निर्देशः सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें विभाग

परिषद ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर वे पहले भी ज्ञापन सौंप चुके हैं और आवश्यकता पड़ने पर धरना प्रदर्शन भी किए हैं। परिषद ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक आंदोलनात्मक कदम जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर विभाग संयोजक अभी ठाकुर, जिला संयोजक वंश भंडारी, जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा और प्रदेश सहमंत्री मनीष बिरसांटा सहित नाहन इकाई के 70 से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More