HomeHimachalBilaspurराजेश जसवाल ने संभाला जिला लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर का कार्यभार

राजेश जसवाल ने संभाला जिला लोक संपर्क अधिकारी बिलासपुर का कार्यभार

राजेश जसवाल ने वर्ष 2011 में विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं आरंभ की थीं। उन्होंने सिरमौर, ऊना और मंडी जिलों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

बिलासपुर : राजेश जसवाल ने मंगलवार को जिला लोक संपर्क अधिकारी (DPRO) बिलासपुर के पद का विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले जसवाल सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशालय शिमला में सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

राजेश जसवाल ने वर्ष 2011 में विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं आरंभ की थीं। उन्होंने सिरमौर, ऊना और मंडी जिलों में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने डीसी बिलासपुर राहुल कुमार से शिष्टाचार भेंट की और जिला प्रशासन एवं विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया। डीसी ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने और मीडिया के माध्यम से इनकी जानकारी प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  आईओसीएल प्लांट में 11 मार्च को बजेगा सायरन! प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

इस अवसर पर राजेश जसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक और सशक्त प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सभी मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से सही, तथ्यपरक और समयबद्ध जानकारी आमजन तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More