HomeHimachalSirmaurसोलन-सिरमौर के डाकघरों में 2 अगस्त को बंद रहेगा लेन-देन, APT लागू...

सोलन-सिरमौर के डाकघरों में 2 अगस्त को बंद रहेगा लेन-देन, APT लागू करने की तैयारी

नाहन : सोलन और सिरमौर जिला के सभी डाकघरों में आगामी 2 अगस्त को किसी भी प्रकार का वित्तीय या डाक संबंधी लेनदेन नहीं होगा। यह व्यवस्था एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (APT) प्रणाली लागू करने की तैयारी के चलते की गई है। डाक विभाग ने इसके लिए आम लोगों से सहयोग का आह्वान किया है। साथ ही असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

डाकघर के सोलन मंडल के अधीक्षक संदीप धर्माणी ने बताया कि भारत सरकार का डाक विभाग एपीटी प्रणाली को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। इसके अंतर्गत 4 अगस्त से सोलन और सिरमौर जिलों के सभी डाकघरों में यह उन्नत प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एपीटी के माध्यम से डाक सेवाएं और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनेंगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल घूमने आए दिल्ली के पर्यटक की इस खतरनाक पहाड़ी से गिरकर मौत

इसके साथ साथ रियल-टाइम डाटा प्रोसेसिंग, बेहतर ग्राहक सेवा और दक्ष संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। अधीक्षक संदीप धर्माणी ने बताया कि एपीटी रोल आउट के चलते 2 अगस्त को नगद, जमा व निकासी, पासबुक अपडेट, पंजीकृत पत्रों, पार्सल की बुकिंग और अन्य सभी प्रकार की वित्तीय सेवाएं स्थगित रहेंगी, हालांकि डाकघर खुले रहेंगे।

उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने कार्य समय से पहले निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:  सीएम के निर्देश, प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More