HomeCrimeनाहन के समीप सेन की सैर में हाईवे पर चिट्टे के साथ...

नाहन के समीप सेन की सैर में हाईवे पर चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम बनोग, रेणुकाजी और जमटा आदि क्षेत्रों में नशा तस्करों की गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने के लिए रवाना थी। इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक नाहन से शिमला की तरफ अपनी निजी गाड़ी में चिट्टा/हेरोइन लेकर जा रहे हैं।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर सिरमौर पुलिस की एक टीम ने सेन की सैर में चिट्टे (हेरोइन) सहित शिमला के 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बनोग, रेणुकाजी और जमटा आदि क्षेत्रों में नशा तस्करों की गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने के लिए रवाना थी।

इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक नाहन से शिमला की तरफ अपनी निजी गाड़ी में चिट्टा/हेरोइन लेकर जा रहे हैं। साथ ही ये तीनों युवक आपसी मिलीभगत से काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेन की सैर नजदीक छैत्री ढाबा के पास नाका लगाकर बताई गई सूचना के आधार पर संबंधित गाड़ी को रोका। इस दौरान गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 3.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  मीनस में RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर गाड़ी चालक सन्नी ठाकुर पुत्र चमन लाल ठाकुर निवासी फरूड, चमियाणा, डाकघर कमलानगर (शिमला), अगली सीट पर बैठे साहिल गुप्ता पुत्र राम प्रसाद गुप्ता निवासी खालसा निवास नजदीक ढिंगू माता मंदिर संजौली (शिमला) और पिछली सीट पर बैठे आर्यन मेहता पुत्र सुरेंद्र मेहता निवासी गांव छजौली, तहसील कुमारसैन (शिमला) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अंधड़ ने बरपाया भारी कहर, पेड़ की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, ओलावृष्टि से फसलें तबाह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More