HomeCrimeपुलिस देख फैंक दिया लिफाफा, शक होने पर तलाशी ली तो निकला...

पुलिस देख फैंक दिया लिफाफा, शक होने पर तलाशी ली तो निकला ये सामान

खैरी गांव की तरफ से एक व्यक्ति पैदल कालाअंब की तरफ आ रहा था, जिसके हाथ में काले रंग का लिफाफा था। पुलिस को देख व्यक्ति ने यह लिफाफा वहीं फैंक दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा।

नाहन : पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस आईआईटी कॉलेज जोहड़ों में नाका लगाकर यातायात चैकिंग कर रही थी।

इस दौरान खैरी गांव की तरफ से एक व्यक्ति पैदल कालाअंब की तरफ आ रहा था, जिसके हाथ में काले रंग का लिफाफा था। पुलिस को देख व्यक्ति ने यह लिफाफा वहीं फैंक दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा।

शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसे धर दबोचा। पूछने पर उसने अपना नाम उपेंद्र राम (40) पुत्र बाबू लाल निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर, तहसील, थाना व जिला शिवपुर (बिहार) बताया। पुलिस ने उपेंद्र द्वारा फैंके गए लिफाफे को चैक किया, तो उसमें से 458 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  बॉलीवुड मूवी 'पिंटू की पप्पी' में सिरमौरी तिकड़ी का धमाल, जानें कौन हैं ये युवा, गीत दिए तो संगीत भी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी उपेंद्र वर्तमान में हरियाणा के झिड़ीवाला में रह रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More