HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में 2.034 किलो भुक्की के साथ दबोचा आरोपी, गुप्त सूचना...

पांवटा साहिब में 2.034 किलो भुक्की के साथ दबोचा आरोपी, गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने ट्रक चालक से भुक्की की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने ट्रक चालक से भुक्की की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम बद्रीपुर चौक पांवटा साहिब में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराफत अली निवासी गांव टोकियो, पांवटा साहिब ट्रक में उत्तराखंड की ओर से नए एनएच से भारी मात्रा में भुक्की लेकर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक की तलाशी ली। छानबीन के दौरान ट्रक के अंदर आरोपी के कब्जे से कुल 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई।

ये भी पढ़ें:  घाटे से उबारने के लिए किराया बढ़ाया और फिर रूट सरेंडर कर किसे फायदा पहुंचा रही सरकार : सीटू
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More