HomeCrimeमंदिर से चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चांदी के...

मंदिर से चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चांदी के छत्र भी बरामद

इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ के दौरान चोरी हुई तमाम नकदी और चांदी के छत्र भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के तहत आने वाले जामनवाला में मंदिर से चोरी के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तुशार चौहान पुत्र चंचल कुमार निवासी जामनवाला, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई कि गत 28 जुलाई की दोपहर 12 बजे दो चोरों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की।

इस दौरान कुछ चांदी की वस्तुएं (छत्र), नकद राशि और स्टोर रूम के ताले तोड़ उसमें चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के साथ हरियाणा के कलेसर पार्क में मिली दुर्लभ पक्षियों की ये प्रजातियां, माना जा रहा शुभ संकेत

एसपी ने बताया कि पुलिस ने साइबर व सीसीटीवी की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों समीर अली पुत्र इस्तकार अली (25) निवासी गांव व डाकघर बापा, तहसील रादौर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और तालीम (27) उर्फ गोलू निवासी गांव मोगीनंद, तहसील नाहन को गिरफ्तार कर लिया है।

इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ के दौरान चोरी हुई तमाम नकदी और चांदी के छत्र भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क निर्माण का रास्ता साफ, गिफ्ट डीड की बड़ी समस्या सुलझी, हफ्तेभर में होंगे टेंडर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More