HomeHimachalSirmaurहमीरपुर में अंतिम संस्कार पर उपजे विवाद को लेकर भड़का दलित शोषण...

हमीरपुर में अंतिम संस्कार पर उपजे विवाद को लेकर भड़का दलित शोषण मुक्ति मंच, मांगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी जाति वर्ग के लोगों का अंतिम संस्कार एक ही जगह हो और यदि कोई इसका विरोध करता है तो उन पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

नाहन : हमीरपुर जिले के बड़सर में कड़सई पंचायत में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर उपजा विवाद गहराता जा रहा है। दलित शोषण मुक्ति मंच ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, सह-संयोजक अमिता चौहान और जिला कमेटी सदस्य राजेश तोमर ने संयुक्त बयान में कहा कि यह घटना केवल हमीरपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग आए दिन ऐसे शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जीते जी तो अपमान झेलना ही पड़ता है, लेकिन मरणोपरांत भी संस्कार के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होती।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

आशीष कुमार ने स्थानीय एसडीएम के उस बयान को भी शर्मनाक बताया, जिसमें उन्होंने गांव के लिए अलग श्मशानघाट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी जाति वर्ग के लोगों का अंतिम संस्कार एक ही जगह हो और यदि कोई इसका विरोध करता है तो उन पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश सरकार से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ साथ दलित शोषण मुक्ति मंच ने जाति आधारित श्मशानघाटों को समाप्त कर सभी को सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने, इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और समाज में समरसता व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें:  पेंशन में देरी और बकाया भुगतान न होने से भड़के ये सेवानिवृत्त कर्मचारी, बोले- कैसे करें गुजारा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More