HomeHimachalSirmaur6 महीने से अधर में लटका इस पुलिया का काम, आधा दर्जन...

6 महीने से अधर में लटका इस पुलिया का काम, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग परेशान

पहले इस पुलिया का निर्माण शुरू करने में देरी की जाती रही और अब पुलिया के दोनों किनारों पर डंगे न लगने से काम अधूरा पड़ा है।

नाहन : विकास खंड नाहन के तहत सैनवाला से जाबल का बाग वाया बोगरिया, झमीरिया मार्ग पर पुलिया का काम अधर में लटकने से क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब 6 महीने से यह काम अधूरा पड़ा है।

यहां पर पुलिया तो बना दी गई, लेकिन दोनों साइड डंगे न लगने (अप्रोच रोड़) के कारण पुलिया से आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। इससे बरसात के दौरान करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है। दोनों तरफ डंगे न लगने की वजह से बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें:  नौहराधार के इन 8 विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय खेलों में किया बेहतर प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार जिला परिषद कालाअंब वार्ड के तहत इस पुलिया के निर्माण के लिए करीब 2 लाख रुपए की राशि 3 साल पहले जारी की गई थी। पहले इस पुलिया का निर्माण शुरू करने में देरी की जाती रही और अब पुलिया के दोनों किनारों पर डंगे न लगने से काम अधूरा पड़ा है।

इस मार्ग से होकर रोजाना बोगरिया, झमीरिया, देवी का बाग, जाबल का बाग, मसरी वाला, जामन वाला, बुब्बी, गड्ढा व मोहलिया गांव सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोग इस संपर्क सड़क से होकर गुजरते हैं।

ग्रामीण ओम प्रकाश सैनी, नरेश सैनी, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, राजकुमार, लवीश कुमार, मामचंद, ज्ञानचंद व रोशन लाल आदि ने बताया कि बरसात के दौरान यह सड़क पुलिया न होने की वजह से बंद हो जाती है। ऐसे में कई बार क्षेत्र के लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की 'शतरंज क्वीन' सूर्यांशी शर्मा ने रचा इतिहास, सोलन में जीती अंडर-19 FIDE रेटेड चैंपियनशिप

ग्रामीणों ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द पुलिया का निर्माण पूरा करवाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More