HomeHimachalSirmaurअभागे परिजनों की बेटे की तलाश का दुखद अंत, 4 माह पहले...

अभागे परिजनों की बेटे की तलाश का दुखद अंत, 4 माह पहले ही हो चुकी थी लाडले की मौत, शव मिला न अस्थियां

गरीब पिता श्याम सिंह को अब इस बात का मलाल है कि 4 माह बाद उसे ये पता चला कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। उसे न तो अपने बेटे के अंतिम दर्शन हो सके और न ही वह कोई संस्कार कर पाया, क्योंकि हरियाणा पुलिस नियमों के अनुसार बरामद शव की पहचान न होने के कारण उसका अंतिम करवा चुकी थी।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के कच्चा टैंक निवासी 23 वर्षीय तनुज की 4 महीने से चल रही तलाश का बेहद दुखद अंत हुआ है। वह अब इस दुनिया में नहीं है। इससे भी ज्यादा दुखद बात यह है कि उसके परिजनों को अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए न तो शव मिला और न ही अस्थियां।

गौर हो कि तनुज 11 अप्रैल 2025 को नाहन से लापता हुआ था। बकायदा इसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कच्चा टैंक पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। हालांकि, पुलिस उसे तलाश कर रही थी, लेकिन 4 माह बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद गत रविवार को गरीब पिता ने फिर मजबूर होकर नाहन में पत्रकारों के समक्ष भी ये मामला उठाया।

ये भी पढ़ें:  धारटीधार इलाके की बकाहन-केलेवाला सड़क 2 माह से बंद, बीमार व्यक्ति की गई जान

इस बीच नाहन पुलिस एक बार फिर नारायणगढ़ थाना पहुंची, जहां अनआईडेंटीफाई बॉडीज का रिकॉर्ड चैक किया गया। यहां हाथ लगी जानकारी के आधार पर तनुज के पिता को नाहन पुलिस की टीम सोमवार को नारायणगढ़ लेकर पहुंची, जहां उसकी शिनाख्त की गई।

गरीब पिता श्याम सिंह को अब इस बात का मलाल है कि 4 माह बाद उसे ये पता चला कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। उसे न तो अपने बेटे के अंतिम दर्शन हो सके और न ही वह कोई संस्कार कर पाया, क्योंकि हरियाणा पुलिस नियमों के अनुसार बरामद शव की पहचान न होने के कारण उसका अंतिम करवा चुकी थी। जबकि, बदनसीब परिवार को ताउम्र न भरने वाले जख्म हाथ लगे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप, चार लेड उद्योगों समेत दो दर्जन ठिकानों पर एक साथ दबिश

उधर, डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और सभी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि बिसरे की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, परिजनों ने मृतक की पहचान अपने बेटे के तौर पर कर ली है।

वहीं, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पिछले कल टीम नारायणगढ़ गई थी, जिसके बाद ये खुलासा हुआ कि हरियाणा पुलिस को मिला शव तनुज का ही था। पिता ने उसकी शिनाख्त कर ली है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के 'यंग ब्रिगेड' का मार्च: 20 KM की पदयात्रा, त्रिलोकपुर तक गूंजा 'नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त हिमाचल' का नारा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More