HomeHimachalSirmaurधारटीधार इलाके की जैंथलघाट-कून सड़क डेढ़ माह से बंद, रास्ते में फंसे...

धारटीधार इलाके की जैंथलघाट-कून सड़क डेढ़ माह से बंद, रास्ते में फंसे हैं वाहन, पैदल चलना भी दुश्वार

स्कूल खुलने वाले हैं। इससे बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस सड़क को दुरूस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों की आवाजाही संबंधी दिक्कतें दूर हो सकें।

नाहन : धारटीधार इलाके की जैंथलघाट-कून संपर्क सड़क बंद होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते ये सड़क जगह-जगह अवरूद्ध हुई है। करीब 9 किलोमीटर लंबी इस सड़क का भारी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से लोगों के वाहन भी बीच में ही फंसें हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।

क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मदन, गुमान सिंह, गोपाल, बलिंद्र सिंह और सागर आदि लोगों ने बताया कि ये सड़क बेंदली से कून तक अवरूद्ध है। इसके चलते बालका बराटल, कून और रैन पिरगड़ी गांवों के किसानों और कामकाजी लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी इस सड़क का बेंदली से बराटल तक अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें:  नशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस का डबल अटैक, पांवटा साहिब और माजरा में चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक

संबंधित ठेकेदार ने क्रैशर के लिए सड़क से पत्थर निकाले, जिससे मिट्टी सड़क पर आ गई। बारिश के चलते सड़क भूस्खलन और मलबा आने से बंद पड़ी है। इस बीच न तो कार्य शुरू हो पाया और न ही सड़क से मलबा हटाया गया है। हालत ये है कि पैदल चलने तक रास्ता नहीं बचा है।

स्कूल खुलने वाले हैं। इससे बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इस सड़क को दुरूस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों की आवाजाही संबंधी दिक्कतें दूर हो सकें।

उधर, एस.डी.ओ. दलीप सिंह चौहान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के पास सड़क का 7 किलोमीटर का हिस्सा है, जो सही है। इसके आगे डेढ़ किलोमीटर के हिस्से को खोला जा रहा है। बाकि, हिस्सा पंचायत के अधीन है। जिस हिस्से में सड़क बंद हुई है, उसे खोलने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हरियाणा से हिमाचल में घुसे वन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, एक धरा, खैर की लकड़ी समेत टेंपो और बाइक जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More