HomeAasthaहरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 से...

हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 से 31 अगस्त तक होगा आयोजन

हरिओम परिवार द्वारा आयोजित यह महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों होंगे, जिसमें सभी भक्तों को धार्मिक महोत्सव में आमंत्रित किया गया है।

पांवटा साहिब : गुरू की नगरी पांवटा साहिब स्थित हरिओम कॉलोनी (वार्ड नंबर-4, तारूवाला रोड़) में इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

हरिओम परिवार द्वारा आयोजित यह महोत्सव 27 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों होंगे, जिसमें सभी भक्तों को धार्मिक महोत्सव में आमंत्रित किया गया है।

हरिओम परिवार के सदस्य राज किशोर त्यागी, अजय गौड, संजीव कुमार यादव, धीरज चौधरी, प्रवीण चौरसिया, राकेश, शैलेंद्र पांडे और जगदीप तोमर समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत बुधवार यानी 27 अगस्त को सुबह 5:30 बजे श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना और पूजन के साथ होगी। इस दिन शाम 7 बजे आरती होगी।

ये भी पढ़ें:  शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के इन स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, ये था खास मकसद

28 अगस्त से 30 अगस्त तक हर दिन सुबह 5:30 बजे और शाम 7 बजे आरती का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। महोत्सव का समापन रविवार, 31 अगस्त को होगा। इस दिन सुबह 7 बजे हवन और पूजन के बाद दोपहर 2:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति विसर्जन होगा। शाम 7 बजे प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है।

हरिओम परिवार के आयोजकों ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा, इन नई योजनाओं पर मुहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More