HomeAccidentबनेठी के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ट्रक का चालक...

बनेठी के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ट्रक का चालक घायल, महिला सवारियों को हल्की चोटें

जानकारी के अनुसार निजी बस एचपी 71- 7768 सोलन से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बनेठी के समीप पहुंची, इसी बीच दूसरी दिशा से सोलन की ओर जा रहे ट्रक नंबर डीएल 1एलएए 3737 की बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907ए पर शनिवार शाम निजी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार 4-5 महिलाओं को हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम भी लगा। गनीमत ये रही कि रक्षाबंधन पर्व पर बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, बस और ट्रक को हादसे में भारी नुक्सान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस एचपी 71- 7768 सोलन से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बनेठी के समीप पहुंची, इसी बीच दूसरी दिशा से सोलन की ओर जा रहे ट्रक नंबर डीएल 1एलएए 3737 की बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:  पांगी अब प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल, लोगों में उत्साह

उधर, नाहन पुलिस मौके पर जांच में जुटी थी। पुलिस टीम दोनों वाहनों के मालिकों के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More