HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में चरस की खेप के साथ दबोचे दो युवक, स्पेशल...

पांवटा साहिब में चरस की खेप के साथ दबोचे दो युवक, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई

जिला सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद की है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों से 214 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को 19 मई की रात रामपुरघाट शराब ठेके के पास गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल नंबर UP31CC2151 पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर गोंदपुर से रामपुरघाट की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही स्पेशल डिटेक्शन टीम ने मौके पर नाकेबंदी की और बताए गए नंबर की बाइक को रोक लिया।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स पर CM सुक्खू का बड़ा एलान, छोटी गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क, बड़े वाहनों के लिए नई दरें

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पूछताछ में बाइक चालक ने अपनी पहचान उबेद (22) निवासी गांव पश्चमी लकपेड़ा, डाकघर व तहसील मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। वहीं पीछे बैठे युवक ने अपना नाम असलम (26) निवासी मोहल्ला घुटईयाबाद, तहसील व जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) बताया। बाइक की तलाशी के दौरान हैंडल में रखे एक लिफाफे से बत्ती नुमा 214 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पुरुवाला में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More