HomeHimachalSirmaurनेशनल हाईवे-07 पर दोसड़का इलाके में रात को अंधेरा, हर समय खतरे...

नेशनल हाईवे-07 पर दोसड़का इलाके में रात को अंधेरा, हर समय खतरे का साया

दरअसल, दोसड़का क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पा रही हैं। इस कारण पूरे क्षेत्र में रातभर अंधेरा पसर रहा है। वाहन चालकों के साथ साथ दिक्कतें झेल रहे लोगों ने बताया कि शाम ढलते और यहां दुकानें बंद होने के बाद क्षेत्र में पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन से महज 3 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर दोसड़का क्षेत्र में रात के समय अंधेरा पसरा रहने से मुसाफिरों सहित यहां रात्रि के समय नाकेबंदी के दौरान पुलिस जवानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, दोसड़का क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं जल पा रही हैं। इस कारण पूरे क्षेत्र में रातभर अंधेरा पसर रहा है। वाहन चालकों के साथ साथ दिक्कतें झेल रहे लोगों ने बताया कि शाम ढलते और यहां दुकानें बंद होने के बाद क्षेत्र में पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्य से आने वाली कई बसें रात के समय दोसड़का से ही कालाअंब और पांवटा साहिब की ओर निकलती हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 120 पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, 9 से 12 जून तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

इस दौरान कोई यात्री नाहन आने के लिए दोसड़का में उतरे तो कैसे वह अंधेरे में नाहन आ पाएगा। अंधेरे में यहां हर समय दहशत का माहौल बना रहता है। यही नहीं कई बार सवारी को रिसीव करने भी लोग रात के समय दोसड़का पहुंचते हैं। जब तक बस यहां पहुंचती है, तब तक अंधेरे में ही इंतजार करना पड़ता है। यह दिक्कत तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब कोई व्यक्ति अकेला हो।

यहां अंधेरा पसरा होने के कारण हर समय खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद से मांग करते हुए कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए, क्योंकि इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में यहां हर समय खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें:  पत्नी के देहांत के 24 घंटे के भीतर पति ने भी त्यागा संसार, सिरमौर में सामने आई मार्मिक घटना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More