होमHimachalSirmaurNH-07 पर यहां जलभराव से बढ़ रही परेशानी, दिक्कत में दोपहिया वाहन...

NH-07 पर यहां जलभराव से बढ़ रही परेशानी, दिक्कत में दोपहिया वाहन चालक

वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग करते हुए कहा कि जल्द ड्रैनेज में आए मलबे को साफ करवाया जाए, ताकि आम मानस को परेशानी का सामना न करना पड़े।

कालाअंब : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर सैनवाला और मोगीनंद के बीच ड्रैनेज बंद होने के कारण एक स्थान पर भारी मात्रा में बरसाती पानी जमा हो रहा है। पिछले तीन दिन से यही स्थिति बनी हुई है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राजेंद्र ठाकुर समेत अन्य चालकों ने बताया कि हाईवे के साथ बनी ड्रेनेज में मलबा आने के कारण पानी पुलिया में न जाकर सड़क पर ही जमा हो रहा है। प्रतिदिन काफी संख्या में लोग नाहन से कालाअंब औद्योगिक दोपहिया वाहनों पर ही विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम पर जाते हैं। इस समस्या से वाहन चालकों को दो-चार होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिंदू जागरण मंच का आरोप वन विभाग पर दे रहा गौ हत्यारों को संरक्षण, पांवटा साहिब में प्रदर्शन

वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग करते हुए कहा कि जल्द ड्रैनेज में आए मलबे को साफ करवाया जाए, ताकि आम मानस को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More