HomeHimachalSirmaurPTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम...

PTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम कोरम नहीं हुआ पूरा

इस दौरान पीटीए के मुख्य संरक्षक डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिक्षकों और अभिभावकों की छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने पीटीए की महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया।

नाहन :  डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन होना प्रस्तावित था, लेकिन अभिभावकों की उपस्थिति अपेक्षित संख्या से कम होने के कारण न्यूनतम कोरम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा, ये आम सभा को 19 अगस्त 2025 के लिए स्थगित कर दिया गया।

इस दौरान पीटीए के मुख्य संरक्षक डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने शिक्षकों और अभिभावकों की छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने पीटीए की महाविद्यालय के विकास में अहम भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया।

ये भी पढ़ें:  नागल सकेती में पेयजल किल्लत, 900 की आबादी प्रभावित, तीन दिन बाद विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य

उन्होंने बताया कि पीटीए कार्यकारिणी एक महत्वपूर्ण सलाहकारी भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त पीटीए सचिव प्रो. गोपाल भारद्वाज ने कार्यकारिणी की संरचना और महाविद्यालय परिसर में इसके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More