HomeAccidentहरिपुधार के पास निजी बस और पिकअप की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

हरिपुधार के पास निजी बस और पिकअप की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बच गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ सरकारी बसें बंद होने के बाद आए दिन निजी बसों में क्षमता से दोगुना सवारियां देखी जा रही हैं। 

संगड़ाह : सिरमौर जिला के पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली हरिपुरधार उप तहसील के गांव बियोंग के समीप मंगलवार को निजी बस और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार धार चानणा जाने वाली बस शिलाई से हरिपुरधार की तरफ आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में सवार सभी यात्री व चालक सुरक्षित हैं, जबकि पिकअप में मौजूद एक यात्री और चालक को चोटें आई हैं।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ सरकारी बसें बंद होने के बाद आए दिन निजी बसों में क्षमता से ज्यादा सवारियां देखी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों के होनहारों ने गाड़े सफलता के झंडे, फर्स्ट डिवीजन तो पाई ही, कई विषयों में बटौरे 100/100 अंक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More