HomeHimachalBilaspur53 युवाओं को मिली नौकरी, मिनी जॉब फेयर में 6 कंपनियों ने...

53 युवाओं को मिली नौकरी, मिनी जॉब फेयर में 6 कंपनियों ने किया चयन

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में कुल 6 औद्योगिक इकाइयों ने 300 पदों के लिए शामिल हुए 142 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और 53 का अंतिम चयन किया।

बिलासपुर : जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में मंगलवार को मिनी जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस दौरान 142 अभ्यर्थियों में से 53 को नौकरी के लिए चयनित किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि मेले में कुल 6 औद्योगिक इकाइयों ने 300 पदों के लिए शामिल हुए 142 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और 53 का अंतिम चयन किया।

लघु रोजगार मेले में औद्योगिक इकाइयों सूरज फेबरिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बजाज कैपिटल इन्श्योरेन्स ब्रोककइंग लिमिटेड, शिवम इंस्टिट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग घुमारवीं, एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, ज्यूपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी सोलन और काम्टिंट ऑटोमोबाइल को. लिमिटेड ओर नेक्सा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  आपदा से निपटने की तैयारी : बिलासपुर में 'समर्थ-2025' अभियान पर चर्चा, 17 को होगी मेगा मॉक ड्रिल

उन्होंने बताया कि यह लघु रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर रहा और उन्हें बेहतर रोजगार मिलने में मदद मिली है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य भी विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

मेहता ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेले नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेरोजगार युवाओं को उद्योगों से जोड़ने का यह सिलसिला जारी रह सके।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More