HomeHimachalSirmaurसभी जिलावासी 13 अगस्त को लें नशा मुक्त भारत की ई-शपथ :...

सभी जिलावासी 13 अगस्त को लें नशा मुक्त भारत की ई-शपथ : डीसी

उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने और इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें। साथ ही शपथ व अन्य गतिविधियों की फोटो एनएमबीए ऐप पर अपलोड करें, ताकि स्वस्थ व नशा मुक्त समाज की परिकल्पना सार्थक किया जा सके।

नाहन: डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 13 अगस्त को जिला के आमजन, सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी नशा न करने की ई-शपथ लेंगे।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वह नशे से दूर रहने और इसकी रोकथाम का संकल्प लेकर ई-शपथ लें। साथ ही शपथ व अन्य गतिविधियों की फोटो एनएमबीए ऐप पर अपलोड करें, ताकि स्वस्थ व नशा मुक्त समाज की परिकल्पना सार्थक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा बरामदगी मामले में पंजाब से सप्लायर पकड़ लाई हिमाचल पुलिस, मुख्य आरोपी पर कई केस, जांच में बड़ा खुलासा

इसके तहत जिला के स्कूलों, कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, सेमिनार, वेबिनार, ड्राइंग कंपीटिशन, कार्यशालाएं, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, मैराथन और वॉकथॉन आदि का आयोजन कर लोगों को विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव व रोकथाम की जानकारी प्रदान की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More