HomeHimachalकालाअंब के सरिया उद्योग में बड़ा हादसा, 53 साल के कामगार की...

कालाअंब के सरिया उद्योग में बड़ा हादसा, 53 साल के कामगार की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

त्रिलोकपुर रोड़ पर स्थित इस उद्योग में पिघले हुए लोहे की बाल्टी का गियर स्लिप हो जाने से ये हादसा हुआ। इस दौरान मौके पर काम कर रहे दो कामगार गर्म लोहे की चपेट में आ गए। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास की है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक सरिया उद्योग में बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में 53 साल के एक कामगार की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर, कालाअंब पुलिस मौके पर हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर रोड़ पर स्थित इस उद्योग में पिघले हुए लोहे की बाल्टी का गियर स्लिप हो जाने से ये हादसा हुआ। इस दौरान मौके पर काम कर रहे दो कामगार गर्म लोहे की चपेट में आ गए। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास की है। जहां मजदूर भट्ठी में कच्चे माल (रॉ-मैटिरियल) को डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पिघले हुए लोहे से भरी बाल्टी को ले जा रही क्रेन का गियर अचानक फिसल गया। गियर के स्लिप होते ही मजदूरों पर पिघला लोहा गिर गया।

ये भी पढ़ें:  वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन, जीत लाए 6 मेडल, बढ़ाया देश का मान

इस दुर्घटना में एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राम बिलास साहनी पुत्र महेंद्र साहनी निवासी बिहार के तौर पर हुई है। वहीं, दूसरा मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नारायणगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद उद्योग के गेट के बाहर मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और लापरवाही के आरोप लगाए। मजदूरों का कहना था कि सुबह ही मैंटेनेंस इंजीनियर द्वारा मशीनों की जांच की गई थी, इसके बावजूद यह हादसा हो गया। उधर, उद्योग के सीएमडी ने बताया कि वे बाहर हैं। फिलहाल उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचली कृषक उत्पादक संगठनों के किसान भी अब बन सकेंगे कृषि-इनपुट विक्रेता, ऐसे करेंगे काम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More