होमHimachalBilaspurबलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूली एक माह के...

बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूली एक माह के लिए निलंबित

आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन से किरतपुर-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग के अनेक हिस्सों को भारी क्षति पहुंची है। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने और बार-बार भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो रहा है।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन के अंतर्गत बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा में टोल शुल्क वसूली को आगामी एक माह तक निलंबित कर दिया गया है। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर इस मामले को उठाया था।

उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े हिस्से आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित हों, तब यात्रियों से टोल शुल्क वसूली न्यायसंगत नहीं है। इसे लेकर सार्वजनिक हित में बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा में वसूली को निलंबित करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:  15 जून को नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, कल से चंबा प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री ने मंत्री धर्माणी को आश्वस्त किया कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) सहित संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके बाद डीसी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राहुल कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बलोह और गरामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क वसूली को एक माह की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आदेश में कहा गया है कि लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन से किरतपुर-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग के अनेक हिस्सों को भारी क्षति पहुंची है। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने और बार-बार भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : लानाचेता के जोगिंद्र चौहान बने जल शक्ति विभाग में इंजीनियरिंग इन चीफ, इलाके में खुशी की लहर

कई बार यात्रियों को घंटों तक मार्ग पर फंसे रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भोजन, पेयजल और विश्राम जैसी बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव झेलना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और राहत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More