HomeHimachalSirmaurसिरमौर में सितंबर माह में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की...

सिरमौर में सितंबर माह में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित समय और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें और एक दिन पहले अपनी नजदीकी आरएलए (एसडीएम आफिस) में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शुल्क जमा करवा लें या फिर लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी ऑनलाइन शुल्क जमा करवाया जा सकता है।

नाहन : जिला सिरमौर में अगले माह सितंबर 2025 में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सिरमौर द्वारा जारी इस शेड्यूल के अनुसार जिले के अलग-अलग स्थानों पर ये टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

RTO सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि नाहन में वाहनों की पासिंग 9 और 23 सितंबर को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 10 और 24 सितंबर को होंगे। इसी तरह पांवटा साहिब में भी दो-दो दिन टेस्ट लिए जाएंगे, जिसमें पासिंग 11 और 26 सितंबर को, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 12 और 27 सितंबर को होंगे। राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 5 सितंबर को निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सड़कों की बदहाली पर मोगीनंद में भाजपा का प्रदर्शन, हालत सुधारने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम

उन्होंने बताया कि शिलाई में 18 सितंबर को दोपहर से पहले पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे, जबकि उसी दिन कफोटा में दोपहर के बाद ये टेस्ट लिए जाएंगे। संगड़ाह में 16 सितंबर को और सराहां में 20 सितंबर को पासिंग और ड्राइविंग दोनों टेस्ट की तारीखें तय की गई हैं।

RTO ने बताया कि पूरे जिले में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट MVI विजय चौहान की निगरानी में होंगे। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की कि वे अपने निर्धारित समय और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें और एक दिन पहले अपनी नजदीकी आरएलए (एसडीएम आफिस) में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शुल्क जमा करवा लें या फिर लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी ऑनलाइन शुल्क जमा करवाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश : वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More