HomeHimachalSirmaurNahan: ऐतिहासिक धरोहर सुरेंद्रा क्लब में भड़की आग, फर्नीचर जला

Nahan: ऐतिहासिक धरोहर सुरेंद्रा क्लब में भड़की आग, फर्नीचर जला

वीरवार को भवन के भीतर उस वक्त आग और धुएं का गुबार उठा, जब साथ सटे गुरुद्वारा साहिब में वीर बाल दिवस कार्यकम आयोजित किया जा रहा था. इस बीच भवन के भीतर से जैसे ही धुएं की लपटें उठीं तो लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया. लिहाजा, चंद मिनटों बाद फायर ब्रिगेड का टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया.

नाहन: शहर की ऐतिहासिक धरोहर सुरेंद्रा क्लब (Surendra club) भवन के भीतर वीरवार दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई. गनीमत ये रही कि समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. फिलहाल, आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है. आग से भवन के भीतर रखा फर्नीचर को नुकसान हुआ है.
बता दें कि सुरेंद्रा क्लब का भवन ऐतिहासिक दिल्ली गेट के समीप शहर की प्राइम लोकेशन पर है. इसके साथ गुरुद्वारा साहिब है. ये भवन पिछले लंबे अरसे से बंद है. वीरवार को भवन के भीतर उस वक्त आग और धुएं का गुबार उठा, जब साथ सटे गुरुद्वारा साहिब में वीर बाल दिवस कार्यकम आयोजित किया जा रहा था.
इस बीच भवन के भीतर से जैसे ही धुएं की लपटें उठीं तो लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया. लिहाजा, चंद मिनटों बाद फायर ब्रिगेड का टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. आग से इस भवन में क्लब का पुराना स्नूकर टेबल, कुर्सी और मेट आदि को नुकसान हुआ है. उधर, दमकल विभाग के अनुसार आग से जले फर्नीचर को 30 हजार रुपए का नुक्सान आंका गया है.

ये भी पढ़ें:  संस्कृति, इतिहास और गौरव: नाहन में 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में ज्ञान की परीक्षा, भारत विकास परिषद किया आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More