HomeHimachalभारी बारिश में फंसी जिंदगी, CM सुक्खू के निर्देश पर 5 लोगों...

भारी बारिश में फंसी जिंदगी, CM सुक्खू के निर्देश पर 5 लोगों को ऐसे रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

इन पांचों मरीजों अलका, पूरन सिंह, आयुष, रियांश और उनकी मां संजीता को कुल्लू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि इन मरीजों को हर संभव चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए।

लाहौल स्पीति : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर वीरवार को लाहौल-स्पीति जिले के स्टिंगरी से पांच मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, ताकि उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा प्रदान कर सके।

इस मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए कुल्लू जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए कि सभी मरीजों को हवाई मार्ग से कुल्लू अस्पताल पहुंचाया जाए।

इन पांचों मरीजों अलका, पूरन सिंह, आयुष, रियांश और उनकी मां संजीता को कुल्लू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि इन मरीजों को हर संभव चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग शीघ्र शुरू करेगा पैलिएटिव देखभाल अभियान : सीएम

मरीजों को स्टिंगरी से कुल्लू पहुंचाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद हवाई मार्ग से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी लाहौल-स्पीति के लिए की गई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह कदम इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि जिले से सड़क संपर्क बुरी तरह बाधित है और कई स्थानों पर सड़क का कुछ हिस्सा पूरी तरह बह गया है।

लगातार बारिश से उत्पन्न व्यापक स्थिति की समीक्षा करते हुए आज बिहार जाते समय मुख्यमंत्री ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए मुख्य सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  IGMC में शुरू हुई पैट स्कैन की सुविधा, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

मानसून ने हिमाचल प्रदेश में पहले ही व्यापक क्षति पहुंचाई है, जिससे सड़क नेटवर्क और जल आपूर्ति योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पिछले 72 घंटों में ही मूसलाधार बारिश से कीरतपुर-मनाली-लेह राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More