HomeHimachalUnaयादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य...

यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

ऊना : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके उपरांत वे परेड की सलामी लेंगे तथा जिलावासियों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ एनसीसी, एनएसएस तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मार्चपास्ट में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं नाट्य दलों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  8 वोटों की रोमांचक जीत, लाना बाका वार्ड से अमर जीत सिंह बने पंचायत समिति सदस्य

जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सामाजिक संदेशों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, कृषि एवं बागवानी विभाग तथा डीआरडीए की योजनाएं प्रमुख रहेंगी।

ईट राइट मेले की तर्ज पर लगेंगे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल
स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समारोह स्थल पर ईट राइट मेले की तर्ज पर स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ स्वयं सहायता समूह भी भागीदारी करेंगे। स्टॉलों पर प्राकृतिक, स्थानीय एवं पौष्टिक उत्पादों के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने लिया श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद, प्राकृतिक खेती से लेकर गौ संरक्षण तक बड़ी चर्चा

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को सामूहिक उत्साह, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More