HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में पहला नशा मुक्ति केंद्र जल्द होगा शुरू, 90 प्रतिशत कार्य...

बिलासपुर में पहला नशा मुक्ति केंद्र जल्द होगा शुरू, 90 प्रतिशत कार्य पूरा

नशा मुक्ति केंद्र 15 बेड का होगा और इसे केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा।

बिलासपुर : जिला मुख्यालय के बचत भवन में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने की।

उन्होंने बताया कि जिले में पहले नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की दिशा में लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। भवन की मरम्मत, स्टाफ की उपलब्धता, बजट प्रावधान और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इस केंद्र के लिए स्वारघाट में वन विभाग के अंतर्गत मिड हिमाइलन वॉटर शेड प्रोजेक्ट के तहत निर्मित भवन का चयन किया गया है। यह भवन प्रोजेक्ट समाप्त होने के बाद कई वर्षों से उपयोग में नहीं था, जिसे अब नए स्वरूप में नशा मुक्ति केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इंक्यूबेशन केंद्र का लोकार्पण

नशा मुक्ति केंद्र 15 बेड का होगा और इसे केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। इसमें मरीजों के लिए आठ कमरे, डॉक्टर रूम और अटेंडेंट रूम सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। भवन का कुल क्षेत्रफल 2304.56 वर्ग फुट है, जबकि न्यूनतम शर्त 2000 वर्ग फुट की है।

केंद्र के संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ रेड क्रॉस और अदानी फाउंडेशन के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। यह केंद्र पीपीपी मॉडल पर चलेगा और अदानी फाउंडेशन इसमें सहयोग करेगा।

डीसी ने कहा कि यह नशा मुक्ति केंद्र नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इसके माध्यम से प्रभावित लोग आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में लौट सकेंगे और एक स्वस्थ व संतुलित जीवन जी पाएंगे।

ये भी पढ़ें:  डीसी ने पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत पावर जिम का किया शुभारंभ, युवाओं को दिया ये संदेश

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिलासपुर जिला सीमावर्ती क्षेत्र है और यहां से होकर गुजरने वाला फोरलेन सीधे कुल्लू-मनाली की ओर जाता है। इस वजह से नशीले पदार्थों की तस्करी में वृद्धि देखी गई है। इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना को अत्यंत आवश्यक कदम माना गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More