HomeHimachalBilaspur'एक युवा को नशे से बचाना मतलब देश का भविष्य बचाना'... बिलासपुर...

‘एक युवा को नशे से बचाना मतलब देश का भविष्य बचाना’… बिलासपुर में DC का बड़ा संदेश, निकाली जागरूकता रैली

जिला मुख्यालय के बचत भवन में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

बिलासपुर : जिला मुख्यालय के बचत भवन में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समाज, परिवार, शिक्षण संस्थान और युवा एकजुट होकर इस अभियान से जुड़ें तो नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

उन्होंने सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से नशा विरोधी जन आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय परिसर से एक विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम एक युवा को नशे की गिरफ्त से बचाने में सफल होते हैं तो हम एक परिवार की खुशियों के साथ-साथ देश के भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं।

ये भी पढ़ें:  10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 80 पदों पर होगी सिक्योरिटी गार्ड्स की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, उपचार एवं पुनर्वास सुविधाओं के प्रति जागरूक करने तथा ओपिओइड सब्सीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया, ताकि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों तक समय पर उपचार एवं पुनर्वास सेवाएं पहुंच सकें।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प भी दिलाया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी जन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर 'खतरों का खेल', धूल मिट्टी और गहरे गड्ढों से मुसाफिर 'बेहाल'

इसी क्रम में जिले में 17 से 26 जून तक दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, महिला एवं युवक मंडलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, खुले कारागारों, सार्वजनिक स्थलों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में शपथ ग्रहण, जागरूकता शिविर, संवाद कार्यक्रम, रैलियां, हस्ताक्षर अभियान और अन्य जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय कार्यशाला में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ज्ञान-विज्ञान समिति की सदस्य प्रमिला बसु ने नशे के सामाजिक, मानसिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पुलिस विभाग से उप निरीक्षक धर्मेंद्र ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों एवं समाज की भूमिका की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूलों के लिए लोगो बनाएं और पाएं 25 हजार का पुरस्कार, 30 जनवरी तक मांगीं प्रविष्टियां

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दीपक गुरुंग ने ओपिओइड सब्सीट्यूशन थैरेपी (ओएसटी), उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनआईसी से अखिल ने जनजागरूकता अभियानों में सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल माध्यमों की भूमिका पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी संस्थान की रीना बहन ने आध्यात्मिक जीवनशैली एवं राजयोग ध्यान के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया, जबकि वरिष्ठ नागरिक सभा के सुशील पुंडीर ने युवाओं से अपने परिवार एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें : इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में 27 को मेगा जॉब फेयर, 25 से ज्यादा कंपनियां देंगी रोजगार, मौके पर मिलेगा ऑफर लेटर

ये भी पढ़ें : पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगाः अब नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट ₹2,500 और तत्काल ₹5,000 में बनेगा

Latest Articles

Explore More