HomeSportsनेशनल कराटे फेडरेशन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार...

नेशनल कराटे फेडरेशन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पांच गोल्ड

हिमाचल प्रदेश की इस टीम में अधिकांश खिलाड़ी सिरमौर जिला के नैनाटिक्कर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में कराटे जैसे खेलों के लिए लगातार रुचि बढ़ रही है।

सराहां : नेशनल कराटे फेडरेशन नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हरियाणा के कालका में संपन्न हुई इस चैंपियनशिप में हिमाचल ने विभिन्न श्रेणियों में 5 गोल्ड मेडल, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर ऑल ओवर रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का नेतृत्व कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार नेशनल रेफरी और कोच डिंपल ने किया। नेशनल प्लेयर गोल्ड मेडलिस्ट आशुतोष शर्मा भी हिमाचल के प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

अंडर-8 कैटेगरी में पच्छाद तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव टिक्करी-पजेली के नवनीत शर्मा ने 2 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-10 कैटेगरी में ग्लोबल विजडम नेशनल पब्लिक स्कूल नैनाटिक्कर के दो छात्रों परीक्षित ने गोल्ड और अक्षित ने रजत पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:  शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूलों में पहले दिन शिक्षा उपनिदेशक की दबिश, जेबीटी मिला अबसेंट, छात्र उपस्थिति भी कम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर के नवीं कक्षा के छात्र ललित कश्यप ने अंडर-14 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र सहित विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, हिमाचल प्रदेश की इस कराटे टीम के खिलाड़ियों अक्षय कुमार और विशाल कंवर ने अंडर-17 कैटेगरी में क्रमशः स्वर्ण पदक और कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी हिमाचल ने अपनी दावेदारी पेश की।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश की इस टीम में अधिकांश खिलाड़ी सिरमौर जिला के नैनाटिक्कर क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में कराटे जैसे खेलों के लिए लगातार रुचि बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:  जरूरतमंदों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, सीएम सुक्खू ने चार नई एंबुलेंस को शिमला से किया रवाना

ग्लोबल विजडम नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव सेवल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने छात्र खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More