HomeHimachalHamirpurबहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश धर्माणी

बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है और बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं।

हमीरपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है और बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं।

मंगलवार को यहां बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है। क्योंकि, ये गतिविधियां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती हैं और उनके व्यक्तित्व को नए आयाम प्रदान करती हैं। बहुतकनीकी कॉलेजों में भी इनके लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ‘स्टूडेंट सेंट्रिक अप्रोच’ के साथ काम कर रही है। बहुतकनीकी कॉलेजों को एक्सपोजर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की नवरत्न कंपनियों और कॉर्पोरेट सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा रही है। सरकार ने इनोवेशन पॉलिसी आरंभ करके इसमें विशेष रूप से 2 करोड़ रुपये का फंड रखा है। नए आइडिया के साथ काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए इसमें 10 लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। प्लेसमेंट एवं मेंटोरशिप के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म भी विकसित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  'एक दिन की वैल्यू' टिप्पणी पर CM सुक्खू ने दी सफाई, बोले- बयान का गलत मतलब निकाला गया, BJP पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट में स्किल अकादमी खोलने की घोषणा की है, जिसमें वर्तमान जरुरतों और भविष्य की संभावनाओं वाले कोर्स आरंभ किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्टार्ट अप को भी बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राजेश धर्माणी ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष पहले कार्यभार संभालते ही खिलाड़ियों की डाइट मनी डबल कर दी थी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एसी ट्रेन और हवाई यात्रा तक की सुविधा का प्रावधान किया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : प्रदेश की 10 समितियों में प्रायोगिक आधार पर डिजिटल माध्यम से होगी दूध खरीद

इससे पहले मेजबान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 17 महाविद्यालयों के करीब 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, हिमुडा के बीओडी मैंबर राजेश बन्याल, कांग्रेस के अन्य नेता, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, विभिन्न बहुतकनीकी कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  मंत्रिमंडल के फैसले : 1000 रोगी मित्र होंगे नियुक्त, कांस्टेबल के 800 पद भरने को मंजूरी, राजगढ़ में खुलेगा उप-अग्निशमन केंद्र

1500 मीटर दौड़ में अंबोटा के रोहित रहे प्रथम
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर करवाई गई 1500 मीटर दौड़ में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय अंबोटा के रोहित प्रथम रहे। बहुतकनीकी महाविद्यालय तलवाड़ के आयुष चौहान ने दूसरा और बिलासपुर के अभिषेक राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More