HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे बहाल, पेड़ गिरने से 2 घंटे ठप रही...

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे बहाल, पेड़ गिरने से 2 घंटे ठप रही आवाजाही

सुबह सवा 5 बजे हुए भूस्खलन से सड़क पर यातायात पूरी तरह से रुक गया था। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें कई महत्वपूर्ण रूटों की बसें भी फंस गईं।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे (NH-07) पर लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने से आज सुबह करीब 2 घंटे आवाजाही ठप रही। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी बारिश के बीच दिक्कतें झेलनी पड़ीं। एनएच के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और जेसीबी से मलबा और पेड़ हटाकर यातायात को बहाल करवाया।

बता दें कि खजूरना और मारकंडा पुल के पास सुबह सवा 5 बजे हुए भूस्खलन से सड़क पर यातायात पूरी तरह से रुक गया था। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें कई महत्वपूर्ण रूटों की बसें भी फंस गईं।

ये भी पढ़ें:  दलित छात्र पर अमानवीय अत्याचार पर भड़का हिमाचल शोषण मुक्ति मंच, 17 नवंबर को प्रदर्शन का ऐलान

एनएच के जेई रामलाल शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच पूरा एनएच प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हाईवे को बहाल कर दिया गया है। खजूरना पुल के पास एक पेड़ हाईवे पर गिर गया था और यहां लैंडस्लाइड भी हुआ। इसके बाद इसे जेसीबी से बहाल किया गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More