HomeHimachalगिरि नदी में आई बाढ़, 50 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, पांवटा साहिब...

गिरि नदी में आई बाढ़, 50 से ज्यादा लोग रेस्क्यू, पांवटा साहिब प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

गिरि नदी के किनारे बड़े पैमाने पर भूमि कटाव हो रहा था, जिससे बस्ती में रहने वाले परिवारों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना देर किए एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

पांवटा साहिब : गिरि नदी में आई भारी बाढ़ और तेज बहाव के कारण बांगड़ान बस्ती पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने मीडिया को इस पूरी घटना की जानकारी दी।

एसडीएम ने बताया कि बांगड़ान पुल के पास गिरि नदी के किनारे बड़े पैमाने पर भूमि कटाव हो रहा था, जिससे बस्ती में रहने वाले परिवारों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना देर किए एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम रवाना, इन स्कूलों के प्रतिभागी दिखाएंगे प्रतिभा

प्रशासन के अनुसार इस बाढ़ के दौरान गिरि नदी के प्रचंड बहाव में लिफ्ट सिंचाई योजना (एल.आई.एस.) बांगड़ान नंबर-2 को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नदी की चपेट में आने से योजना का सम्पवेल और 5 सबमर्सिबल पंप सेट बह गए, जिससे सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

चीमा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके लिए आवश्यक राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। क्षति का आकलन करने और सिंचाई योजना को जल्द से जल्द बहाल करने का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जा रहा है।

प्रशासन ने एक बार फिर से आम जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारों से दूर रहें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लोगों को प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें:  CEIR पोर्टल से बद्दी पुलिस ने असल मालिकों तक पहुंचाए 700 चोरी-गुमशुदा मोबाइल फोन, कीमत 1.25 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More