HomeHimachalSirmaurनौहराधार के भराड़ी गांव में 12 सदस्यों का परिवार बेघर, खाली करवाया...

नौहराधार के भराड़ी गांव में 12 सदस्यों का परिवार बेघर, खाली करवाया मकान

इसकी सूचना पटवारी को दी गई। पटवारी ने मौके का मुआयना किया और घर को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिवार को अब पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है।

नौहराधार : सिरमौर जिले के नौहराधार में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। मूसलाधार बारिश के बीच भराड़ी गांव के जोगेंद्र सिंह पुत्र मीनाराम का परिवार बेघर हो गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण उनका घर खतरे की जद में आ गया है। इससे घर में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं।

जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के नीचे की जमीन पूरी तरह खिसक गई है, जिससे घर रहने लायक नहीं बचा है। परिवार में कुल 12 सदस्य हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

इसकी सूचना पटवारी को दी गई। पटवारी ने मौके का मुआयना किया और घर को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिवार को अब पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सोलंकी ने दी ₹17 लाख की सौगात, बच्चों को दिया नशे से दूर रहने का मूल मंत्र

जोगेंद्र सिंह ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनके परिवार के लिए रहने की व्यवस्था की जाए और जल्द से जल्द उनके घर की मरम्मत या नए घर के निर्माण के लिए मुआवजा दिया जाए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More