HomeHimachalHimachal : यमुना का रौद्र रूप, पांवटा साहिब में खतरे के निशान...

Himachal : यमुना का रौद्र रूप, पांवटा साहिब में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

एसडीएम ने साफ किया कि अगर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति यमुना घाट क्षेत्र में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पांवटा साहिब : सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पांवटा साहिब में यमुना नदी अपने विकराल रूप में बह रही है। सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए गुरुद्वारे के पास स्थित मंदिर तक पहुंच गया।

यमुना के साथ-साथ इसकी सहायक नदियां टोंस और गिरि भी उफान पर हैं, जिससे स्थानीय लोग सहम गए हैं। गिरि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे गिरि जटोन बैराज के गेट नंबर 1 से 7 तक पानी छोड़ा गया।

सिरमौर जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और लगातार लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  नाहन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद का सख्त रुख, दुकानदारों को दी अंतिम मोहलत

पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने सख्त चेतावनी जारी की है कि यमुना घाट के आसपास बिना अनुमति के किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सेल्फी लेने और बचाव दल के साथ बहस करने जैसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हैं, जो न केवल उनकी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि बचाव कार्यों में भी बाधा डाल रही है।

एसडीएम ने साफ किया कि अगर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति यमुना घाट क्षेत्र में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन बस स्टैंड पर 3.8 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार, नाम पर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More