HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर के निर्देश : सभी पंचायतों में 20 से 26 सितंबर...

DC सिरमौर के निर्देश : सभी पंचायतों में 20 से 26 सितंबर के बीच आयोजित की जाए विशेष ग्राम सभा की बैठक

उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और बैठक की तिथि पंचायत सचिव की उपलब्धता के अनुसार ही रखी जाएगी।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर, 2025 तक एक विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस विशेष ग्राम सभा की बैठक में प्रारूप मतदाता सूचियों की प्रतियां जनसाधारण के समक्ष अवलोकन हेतु रखी जाएंगी, ताकि प्रारूप मतदाता सूचियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों की जांच की जा सके और अधिक सटीकता प्राप्त की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा में पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और बैठक की तिथि पंचायत सचिव की उपलब्धता के अनुसार ही रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की रग्बी टीम कोटड़ी व्यास से उत्तराखंड रवाना, हरिद्वार में होगा रग्बी अस्मिता लीग टूर्नामेंट

उन्होंने निर्देश दिए कि बैठक की कार्यवाही प्रतिभागियों के समक्ष तैयार कर अधिकारिक अभिलेख में दर्ज की जाएगी। यदि मतदाता सूचियों के प्रारूप में किसी प्रकार की विसंगतियां पाई जाती हैं, तो बैठक की कार्यवाही में इसका उल्लेख किया जाएगा और आयोग से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इसमें सुधार किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More