HomeHimachalCM ने किया आपदा प्रभावित कुल्लू-मनाली का निरीक्षण, बोले- अपने संसाधनों से...

CM ने किया आपदा प्रभावित कुल्लू-मनाली का निरीक्षण, बोले- अपने संसाधनों से करेंगे मदद

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

चंबा/शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने मनाली के वशिष्ठ चौक, बाहंग और ओल्ड मनाली में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और स्थानीय निवासियों की निजी सम्पतियों को हुई क्षति का पूर्ण जायजा लिया और प्रभावित परिवारों के साथ बात की। मुख्यमंत्री ने कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

मनाली के वशिष्ठ चौक पर मुख्यमंत्री ने बीआरओ अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अखाड़ा बाजार में भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया और मृतकों के परिवारों के साथ संवदेना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:  मामूली विवाद के बीच व्यक्ति की लात-घुसों से धुनाई, उपचार के कई दिन बाद पीड़ित की मौत, हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त भुंतर पुल और भूतनाथ पुल का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष मॉनसून के दौरान प्रदेशभर में भारी तबाही हुई है, जिससे जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा से और अधिक क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: नेशनल लोक अदालत में सुलझे 1165 मामले: 5.77 करोड़ रुपये के समझौते

CM ने कहा कि चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए प्रशासन ने सेना के चिनूक तथा एम आई-17 हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली हैं और श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा निकालकर उन्हें उनके घर भेजा गया है।

पिछले कल भी भरमौर से 605 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल उन्हें उनके गंतव्य की ओर बिना किसी शुल्क के एचआरटीसी के बसों से रवाना किया गया। प्रदेश सरकार ने सभी प्रकार की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कि जिन आपदा प्रभावित परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और सामान खराब हो गया है, उन्हें राज्य सरकार 7.70 लाख रूपये की सहायता प्रदान कर रही है। इसके अलावा पशु धन की हानि के लिए भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का किया दौरा, कामगारों से किया संवाद

उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके सांसदों को प्रभावित परिवारों को एक बीघा वन भूमि व विशेष राहत पैकेज के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, भाजपा नेता केवल सोशल मीडिया में सक्रिय हैं, उन्होंने जमीनी स्तर पर आपदा प्रभावित लोगों के लिए कुछ नहीं किया है।

कांग्रेस के नेता लोगों के बीच जाकर आपदा के कारण हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए आगे आ रहे हैं और राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More