HomeHimachalसैनवाला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पकड़े जाने के डर से...

सैनवाला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पकड़े जाने के डर से डंपर चालकों ने हाईवे पर फेंकी रेत बजरी, कई कब्जे में लिए

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय खुद मौके पर पहुंचे और दिनभर जांच का नेतृत्व किया। पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

नाहन : अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने सैनवाला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह विभाग की टीम ने पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी की। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों के रेत-बजरी ढो रहे कई डंपर पकड़े गए।

बताया जा रहा है कि सैनवाला में कार्रवाई के दौरान करीब 30 डंपर चालकों से जब उनके खनन संबंधी दस्तावेज (एम-फॉर्म) मांगे गए तो पेश नहीं कर सके।

चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब कुछ वाहन चालकों ने पकड़े जाने के डर से हाईवे पर ही रेत और बजरी गिरा दी, जिससे हाईवे पर ढेर लग गए।

ये भी पढ़ें:  अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा

सड़क पर बिखरी रेत बजरी से हाईवे पर आवाजाही में भी बाधा पैदा हुई। इस दौरान विभाग ने फुर्ती दिखाते हुए 7 से 8 डंपर जब्त कर लिए। जबकि अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय खुद मौके पर पहुंचे और दिनभर जांच का नेतृत्व किया। पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे में स्टोन क्रैशर संचालकों की भी मिलीभगत हो सकती है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धार क्यारी सड़क की खराब हालत जल्द सुधारने के निर्देश, विधायक सोलंकी ने किया निरीक्षण

विभाग और पुलिस की टीमें इन वाहन चालकों से रोड़ टैक्स आदि दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। ये वाहन जिला सिरमौर से हरियाणा की ओर अवैध खनन सामग्री लेकर जा रहे थे, लेकिन विभाग ने दबिश देकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कई वाहनों को मौके पर कब्जे में लिया गया है, जो वाहन चालक मौके से भाग निकले, उन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जांच के बाद मामले माइनिंग विभाग को सौंपे जाएंगे। विभाग की ओर से भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  जिन भाजपा नेताओं ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेला, वही कर रहे नैतिकता की बातें : सोलंकी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More