HomeCrimeबद्दी पुलिस का 'ऑपरेशन गन डाउन' जारी, सोशल मीडिया पर हथियारों का...

बद्दी पुलिस का ‘ऑपरेशन गन डाउन’ जारी, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ रहा भारी

इस दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और 9 जिंदा रौंद बरामद किए गए। इस आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल/रिवाल्वर के साथ फोटो व वीडियो अपलोड किए गए थे।

बीबीएन : ऑपरेशन “गन डाउन” के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन के मामलों में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

पिछले कल बद्दी थाना में दर्ज एक अभियोग में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी भूड़, तहसील बद्दी (सोलन) के विरुद्ध की गई जांच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को पुलिस ने आरोपी की रिहायश पर दबिश दी।

इस दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से एक रिवाल्वर और 9 जिंदा रौंद बरामद किए गए। इस आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल/रिवाल्वर के साथ फोटो व वीडियो अपलोड किए गए थे।

इसी अभियान के तहत थाना बद्दी में आज एक और अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें सौरव निवासी गांव मखनु माजरा, बद्दी (सोलन) हिमाचल प्रदेश को सोशल मीडिया पर हथियारों का अवैध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:  सोलन में पेट्रोल-डीजल और गैस पर बड़ा अपडेट, DC मनमोहन शर्मा ने साफ की स्थिति

आरोपी द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल/रिवाल्वर के साथ तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल के सहयोग से सोशल मीडिया की प्रोफाइलिंग कर अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा रही है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस तरह के गैरकानूनी काम से बचें, क्योंकि पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More