HomeHimachalSirmaurसिरमौर के 217 विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया ये संकल्प,...

सिरमौर के 217 विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया ये संकल्प, बड़े स्तर पर चला अभियान

इस अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि "हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारा अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।"

नाहन : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” के तहत वीरवार को जिला सिरमौर के 217 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक साथ संकल्प लिया गया।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सिरमौर इकाई के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय कंवर, ऋषिपाल शर्मा, रोहित कुमार, मामराज पुंडीर और बलदेव सिंह ने बताया कि इस अभियान में पूरे देश के करोड़ों विद्यार्थी और लाखों शिक्षक शामिल हुए हैं। यह कार्यक्रम पहले 1 सितम्बर को होना था, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के कारण इसे अब आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अब 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किए आदेश

इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, चरित्र निर्माण और सामाजिक सेवा से जोड़ना है। संकल्प समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरा-भरा बनाने का प्रण लिया। साथ ही विद्यालय की संपत्ति और संसाधनों को राष्ट्रीय संपत्ति मानकर उनका सही उपयोग और संरक्षण करने का भी संकल्प लिया गया।

इस संकल्प पत्र का विमोचन हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया था। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का लक्ष्य इस कार्यक्रम को पूरे देश के 5 लाख विद्यालयों में आयोजित कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराना है। इस अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि “हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है, हमारा अभिमान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है।”

ये भी पढ़ें:  हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र की इन सड़कों सहित परीक्षा हॉल और मंदिर के मंच का लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More