HomeHimachalSirmaurगरीब कन्या की शादी के लिए रोटरी ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

गरीब कन्या की शादी के लिए रोटरी ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिवार के चेहरे पर खिली मुस्कान

रोटरी क्लब और आरसीसी ने मिलकर दुल्हन के परिवार को घर का लगभग हर जरूरी सामान मुहैया कराया, ताकि उन्हें बेटी की विदाई में कोई कमी महसूस न हो।

नाहन : रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने रोटरी कम्युनिटी कॉर्प्स (आरसीसी) धौलाकुआं के साथ मिलकर एक सराहनीय कदम उठाकर एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में भरपूर सहयोग दिया। इससे परिवार की खुशियां बढ़ गईं।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए : https://chat.whatsapp.com/Bt5i2xDZdHIJRSRE3FkG4m

रोटरी क्लब और आरसीसी ने मिलकर दुल्हन के परिवार को घर का लगभग हर जरूरी सामान मुहैया कराया, ताकि उन्हें बेटी की विदाई में कोई कमी महसूस न हो।

इस मौके पर आरसीसी के प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इस बार एक गरीब बेटी की शादी में सहयोग करके खुशी हुई है। यह सहयोग समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : सिरमौर की बेटी IIT रूड़की में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में करेगी PHD

इस नेक काम में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के प्रधान एडवोकेट अमित अत्री, डॉ. सुरेश कुमार सबलोक, प्रगति सबलोक, ओमवीर सिंह, विकास रतन और डॉ. सी.एल. शर्मा ने भाग लिया।

आरसीसी की तरफ से प्रधान रमेश कुमार और सदस्यों में विनीत गुप्ता, विकास और परवीन भी मौजूद रहे। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में माजरा के अनूप कुमार का विशेष योगदान रहा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More