HomeHimachalBilaspurBilaspur : फोरलेन कार्यों का निरीक्षण करने नौणी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय...

Bilaspur : फोरलेन कार्यों का निरीक्षण करने नौणी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नौणी चौक जंक्शन में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फोरलेन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की स्थिति और इसके कारण स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं पर भी चर्चा की।

बिलासपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा सोमवार को नौणी जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने शिमला की ओर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीसी बिलासपुर राहुल कुमार, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नौणी चौक जंक्शन में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फोरलेन परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण की स्थिति और इसके कारण स्थानीय लोगों को हो रही समस्याओं पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने जिला के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुई भारी बारिश से फोरलेन सड़क को हुए नुकसान के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित स्थानों पर शीघ्र मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More