होमHimachalSirmaurबनोग-धार क्यारी सड़क की खराब हालत जल्द सुधारने के निर्देश, विधायक सोलंकी...

बनोग-धार क्यारी सड़क की खराब हालत जल्द सुधारने के निर्देश, विधायक सोलंकी ने किया निरीक्षण

बता दें कि बीते दिनों भारी बारिश से इस सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गहरे गड्ढे और कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चलाना भी यहां खतरे से खाली नहीं है। वहीं, कई जगहों पर भूस्खलन ने भी सड़क को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।

नाहन : जिला मुख्यालय से सटी नाहन पंचायत की बनोग-धारक्यारी सड़क का सोमवार को विधायक अजय सोलंकी ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को तुरंत 2 जेसीबी और 3 टिपर मौके पर भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये केवल एक ग्रामीण मार्ग नहीं, बल्कि भविष्य में नाहन शहर के लिए एक वैकल्पिक बाइ पास का काम करेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट पहले ही मंजूर हो चुका है और जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नियमितीकरण की मांग को लेकर नाहन पहुंचा ये संघ, शिक्षा उप निदेशक से लगाई गुहार

विधायक ने कहा कि यह सड़क भविष्य में नेशनल हाईवे 907ए पर बनोग से होते हुए कांशीवाला में सीधे नेशनल हाईवे से जुड़ेगी, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को एक नया और सुविधाजनक मार्ग मिलेगा। इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले विधायक सोलंकी ने मौजूदा खस्ताहाल सड़क को ठीक करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

बता दें कि बीते दिनों भारी बारिश से इस सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। गहरे गड्ढे और कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चलाना भी यहां खतरे से खाली नहीं है। वहीं, कई जगहों पर भूस्खलन ने भी सड़क को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस के हत्थे चढ़ा ये 'शातिर हाईटेक चोर' बराड़ा से बरात का पीछा कर धौलाकुआं में उड़ाए गहने

इस मौके पर उनके साथ नाहन पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम, मनोज, राम निवास, पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र, राकेश, भजन सैनी, तेज बहादुर, संजीव सैनी, अनिल जोशी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More